हर आंगन एक पेड़” अभियान के तहत 1200 आम के पौधों की आम्रवाटिका का शुभारंभ
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ की कला और प्रकृति के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम के अभियान “हर आंगन एक पेड़” के अंतर्गत रविवार को नगपुरा स्थित महावीर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान महाविद्यालय परिसर में पांच एकड़ क्षेत्र में 1200 आम के पौधों की आम्रवाटिका तैयार करने की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्ग सांसद विजय बघेल ने किया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के संचालक डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव एवं डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के 300 से अधिक विद्यार्थियों एवं 200 से अधिक लोगों ने पौधरोपण में भाग लिया। लगातार बारिश के कारण सभी 1200 पौधों का रोपण एक दिन में पूरा नहीं हो सका, जिस पर सांसद विजय बघेल ने विद्यार्थियों को शेष पौधों के रोपण एवं उनके संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी।कार्यक्रम के प्रारंभ में आर्टकॉम के संचालक निशु पाण्डेय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद सांसद विजय बघेल का समय पर पहुंचना सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह आम्रवाटिका आने वाले वर्षों में क्षेत्र की पहचान बनेगी और यहां के आम देश ही नहीं, विदेशों तक अपनी पहचान बनाएंगे। अपने संबोधन में सांसद विजय बघेल ने महावीर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान महाविद्यालय के श्रीवास्तव परिवार को युवाओं को भारतीय परंपरा और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने आर्टकॉम संस्था के “हर आंगन एक पेड़, हर आंगन वाटर हार्वेस्टिंग” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेशभर में इस तरह की फलदार पौधों की वाटिकाएं विकसित की जानी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संचालक डॉ. रमेश श्रीवास्तव ने सांसद विजय बघेल का आभार व्यक्त किया, जबकि आर्टकॉम के संरक्षक करमजीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रमोद शर्मा, उमेश चौबे, राकेश सिंह, राम जसपाल, टी.बी.एस. सहगल, सुरेश गुरुजी, आनंद पाण्डेय, अनिल कुमार, डॉ. संजय अनुपम सिंह, प्रमोद सिंह, कन्हैया सोनी, विश्व रतन सिन्हा, विशाल नायर, ज्योतिकांत अग्रवाल, राजेश जैन, अरुण नायर, मनोज गुप्ता, दशरथ भाई, विक्रम ठाकुर, मिथिलेश सिंह, सुधीर बंसल, दीनू नायर, बद्री प्रसाद सिंह, हरिंदर यादव तथा आर्टकॉम की ओर से करमजीत सिंह, शारदा गुप्ता, रविंद्र देवांगन, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, रजनीकांत अग्रवाल, गुरुनाम सिंह, मेघा कौर, अमिताभ भट्टाचार्य एवं निशु पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


