ग्राम गनियारी में पद्म विभूषण डॉ. तीजनबाई को भावभीनी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए भाजपा नेता कन्हैया सोनी, लोककला और संस्कृति में योगदान को किया नमन
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। ग्राम गनियारी में आयोजित पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजनबाई के दशगात्र कार्यक्रम में भाजपा नेता कन्हैया सोनी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महान लोककलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। कन्हैया सोनी ने कहा कि डॉ. तीजनबाई ने अपनी अद्वितीय कला और प्रतिभा से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


