भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने एसएसपी दुर्ग को सौंपा ज्ञापन, स्कूल-कॉलेजों के आसपास पिंक पेट्रोल और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग छात्राओं की सुरक्षा, नशामुक्ति अभियान और अवैध गतिविधियों पर सख्ती को लेकर हुई चर्चा, एसएसपी ने दिया प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन संवाद अपडेट
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई । भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला भिलाई ने संयोजक श्री विनोद उपाध्याय के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दुर्ग श्री विजय अग्रवाल से मुलाकात कर जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षण संस्थानों के खुलने और अवकाश के समय महिला पुलिस की पिंक पेट्रोल यूनिट की नियमित तैनाती तथा पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि कई विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा छात्राओं से छींटाकशी, अभद्र व्यवहार, पीछा करने और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में पिंक पेट्रोल की नियमित मौजूदगी से छात्राओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के सदैव संवाद प्रमुख श्री शारदा गुप्ता ने एसएसपी विजय अग्रवाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की पुलिस व्यवस्था अधिक सक्रिय हुई है। वहीं भाजपा जिला मीडिया पदाधिकारी श्री सुभाष शर्मा ने आवासीय क्षेत्रों में संचालित अवैध रेस्टोरेंटों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की मांग रखी।एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट कराया जा चुका है तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास नशे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के खुलने और छुट्टी के समय पिंक पेट्रोल यूनिट की तैनाती तथा पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने 1098 और 112 हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए नशामुक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाने में समाज से सहयोग की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान संयोजक श्री विनोद उपाध्याय, सहसंयोजक श्री अंबिका प्रसाद द्विवेदी, सुश्री नीता चौरसिया, मीडिया प्रभारी श्री गुरुनाम सिंह, डॉ. मृत्युंजय द्विवेदी, श्री राकेश ओझा, श्री बिमलेश्वर पांडेय, श्री रिकी अग्रवाल, श्री विवेक यादव, श्री वैभव, श्री संतोष जायसवाल, श्री अफजल अहमद, श्री धीरेन्द्र प्रसाद सहित भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला भिलाई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


