ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में ओबीसी मोर्चा की संभाग स्तरीय सम्मेलन की तैयारी तेज, रूपरेखा तय करने बैठक आयोजित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रस्तावित संभाग स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय, भिलाई में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की, जबकि प्रभारी वीरेंद्र सोनी की उपस्थिति में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संभाग स्तरीय सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा ओबीसी समाज के बीच पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button