ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में 28 जुलाई को होने वाले ओबीसी मोर्चा प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियां तेज, कवर्धा में हुई जिला बैठक

बैठक में प्रभारी के रूप में शामिल हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी, सम्मेलन की रूपरेखा पर हुआ मंथन

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/। दुर्ग संभाग के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा 28 जुलाई को भिलाई में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कवर्धा जिला ओबीसी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी ने प्रभारी के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध जन सम्मेलन संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा ओबीसी समाज के प्रबुद्ध वर्ग को भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में प्रमुख रूप से कवर्धा संगठन प्रभारी महेश वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी खिलावन साहू, ओबीसी मोर्चा के संभाग सहप्रभारी तुलसी साहू, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्राकर सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्रीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने 28 जुलाई को भिलाई में आयोजित होने वाले प्रबुद्ध जन सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button