ब्रेकिंग न्यूज़

अमित कुमार बने भाजपा युवा मोर्चा कैम्प मंडल अध्यक्ष

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा कार्यकर्ता अमित कुमार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कैम्प मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही के अनुमोदन, जिला प्रभारी रामजी भारती की अनुमति तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल एवं भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह की सहमति से की गई।संगठन ने अमित कुमार की सक्रियता, समर्पण एवं कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे पिछले चार वर्षों से भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए संगठन की विभिन्न गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। नियुक्ति के बाद अमित कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना, अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ना तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अमित कुमार की नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button