आर्ट कॉम के ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान के तहत दुर्गा पंडाल ढांचा भवन में हुआ वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आर्ट कॉम संस्था द्वारा संचालित ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान के अंतर्गत रविवार को भिलाई स्थित दुर्गा पंडाल ढांचा भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नंदकिशोर टंडन, नैना टंडन, रणजीत सिंह एवं अन्य नागरिकों ने पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में आर्ट कॉम के संचालक निशु पांडे, संरक्षक करमजीत सिंह, भास्कर, गुरुनाम सिंह, मेघा कौर, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, महावीर जी, देवांगन जी, श्रीराम, काजल शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “यथा बीजं तथा वृक्षं, यथा कर्म तथा फलम्” की भावना के अनुरूप आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य प्रदान करेगा। आर्ट कॉम की टीम ने अभियान से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
Subscribe to my channel


