ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश यात्रा पर रवाना हुए सांसद विजय बघेल दी विदाई 

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

रायपुर। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी आज रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद (माना) एयरपोर्ट से महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में विदेश यात्रा पर रवाना हुए। शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। सांसद विजय बघेल राष्ट्रपति के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया एवं रोमानिया की राजकीय यात्रा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह छत्तीसगढ़ एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि प्रदेश के एक जनप्रतिनिधि को इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दायित्व का अवसर प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय विजय बघेल जी की यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी। विदाई के दौरान माननीय विजय बघेल जी की सफल, सुरक्षित एवं गौरवपूर्ण यात्रा की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। इस अवसर पर पंकज शर्मा जी, परमजीत सिंह जी, अभिषेक वर्मा जी, दीपांशु जी सहित अनेक शुभचिंतक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button