ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी आत्मानंद स्कूल, सेक्टर-6 में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव चयनित विद्यार्थियों को कॉपी-पुस्तक, यूनिफॉर्म एवं साइकिल का किया गया वितरण

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सेक्टर-6 स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ एवं मिठाई देकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को कॉपी-पुस्तक, स्कूल यूनिफॉर्म एवं साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष रजनीकांत पांडे, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक द्विवेदी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी, शाला विकास समिति के सदस्यगण, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दलजीत कोरड़ा, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कन्हैया सोनी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, संस्कार और निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। साथ ही शासन द्वारा संचालित छात्रहितैषी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इनसे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button