ब्रेकिंग न्यूज़

वैशालीनगर के वार्ड-15 में 19 से 23 जुलाई तक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एचएमजीएम जन सेवा समिति (मोदी ग्रुप) की पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एचएमजीएम जन सेवा समिति (मोदी ग्रुप) के तत्वावधान में वैशालीनगर विधानसभा के वार्ड-15 स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण (लोक भारती स्कूल के सामने) 19 से 23 जुलाई तक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा। यह स्वास्थ्य शिविर पूर्व जिला महामंत्री, भाजयुमो श्री लोकेश पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।आयोजकों ने बताया कि यह जनहितकारी पहल समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। शिविर में आने वाले नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन समिति ने वैशालीनगर विधानसभा के वार्ड-15 एवं आसपास के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 19 से 23 जुलाई के बीच अपने परिवार सहित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button