भाजपा नगरिया मंडल की बैठक संपन्न, 22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति डिजिटल लर्निंग अभियान में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान
महेंद्र सिंह/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

महेंद्र सिंह/कासगंज न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मंडल की आवश्यक बैठक सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया में मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक का शुभारंभ मंडल प्रभारी संजय पुंढीर, मंडल प्रवासी बृजेश उपाध्याय एवं मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी संजय पुंढीर ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठन के अभियानों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने पार्टी के डिजिटल लर्निंग अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, मंडल मीडिया प्रभारी राजकुमार यादव, बूथ अध्यक्ष अभय प्रताप चौहान तथा मनोज मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। मंडल प्रवासी बृजेश उपाध्याय ने सभी बूथ अध्यक्षों से 22 जुलाई को होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।बैठक में मंडल महामंत्री देवेंद्र पचौरी, मंडल मंत्री रवि दिवाकर एवं विक्रम राजपूत, शक्ति केंद्र संयोजक रामबहादुर, संजय बघेल, अंकित मिश्रा, रामसेवक मौर्य, राजकुमार कश्यप, हिम्मत सिंह राजपूत, गिरीशपाल सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


