भाजपा वैशाली नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन वार्ड-21 के शक्ति केंद्र 7 एवं 8 के कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनाई रणनीति
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल के वार्ड-21, शक्ति केंद्र 7 एवं 8 की संगठनात्मक बैठक रविवार को कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर (जनकल्याण के पास) में आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व एवं मंडल सह प्रभारी श्रीमती रश्मि सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में मंडल महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र प्रभारी अर्जुन साहू एवं प्रदीप गुप्ता, संयोजक संग्राम सिंह, सह-संयोजक कैलाश चतुर्वेदी एवं पी. किशोर कुमार, बूथ अध्यक्ष रामनाथ उपाध्याय, जनक वर्मा, विजय सिंह, जीत शर्मा, मनोज पटेल, नितिन चांगड़ा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा विजय शुक्ला, मनीष सिंह, रमेश सिंह, कमलावती चौहान, निखिल सोनी, परमजीत सिंह अरोरा, चंदन भट्टाचार्य, चंदन शर्मा, अर्पित तिवारी, अमित प्रकाश मलिक, रौनक, तारकेश्वर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
Subscribe to my channel


