ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा भिलाई-03 मंडल महिला मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक संपन्न संगठन मजबूती, बूथ सशक्तीकरण और महिला भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा, नवगठित टीम को दी गई शुभकामनाएं

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई-03 मंडल महिला मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, महिला शक्ति के सशक्तीकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला नायडू उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप बूथ स्तर तक भाजपा को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी मनोज तिवारी ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं उपकार चंद्राकर ने प्रत्येक बूथ को मजबूत कर पार्टी के पक्ष में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।भाजपा भिलाई-03 मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने महिला मोर्चा की नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा भाजपा की महत्वपूर्ण शक्ति है और संगठन की प्रत्येक गतिविधि में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी।बैठक में मंडल महामंत्री श्यामसुंदर जायसवाल एवं समीर अग्रवाल ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पदमनी साहू, महामंत्री पूजा शर्मा एवं रीना चंद्राकर ने आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रवक्ता प्रेमलाल साहू पार्षद श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, कुसुमलता चंद्राकर, श्रीमती तुलसी मरकाम, सुश्री गीता वर्मा सहित महिला मोर्चा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button