ब्रेकिंग न्यूज़

नव नियुक्त निगम आयुक्त सुरुचि सिंह से मिले सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह भिलाई निगम के विकास एवं जनहित मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। नव नियुक्त नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह से सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा आईटी सेल के प्रदेश सह-संयोजक प्रमोद सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान निगम क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान प्रमोद सिंह ने निगम क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव आयुक्त के समक्ष रखे। उन्होंने नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह ने भी जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया और कहा कि निगम क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। यह सौजन्य मुलाकात निगम क्षेत्र के विकास कार्यों में बेहतर समन्वय और जनहित के मुद्दों के प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button