भाजपा वैशाली नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

भिलाई। भाजपा वैशाली नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 15 एवं 19 के शक्ति केंद्र 3, 4 एवं 5 की संगठनात्मक बैठक सोमवार, 20 जुलाई 2026 को सुपेला पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित हनुमान शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मंडल प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा, सह मंडल प्रभारी रश्मि सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी शैलेंद्र सक्सेना, मुरलीधर गुल्हने, संजय साहू, मंडल अध्यक्ष शशि भगत, महामंत्री मोती श्रीवास्तव, विजय शुक्ला, कमलावती चौहान, मनोज शुक्ला तथा मन की बात सह प्रभारी चंदन भट्टाचार्य सहित शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर पर कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने, नियमित संपर्क अभियान चलाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके बूथ कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ में जाकर पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करनी है। बैठक का समापन संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
Subscribe to my channel


