ब्रेकिंग न्यूज़

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के पांचवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, अतिथियों ने की जनसेवा की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर HMGM जन सेवा समिति का आयोजन, सेवा कार्यों की अतिथियों ने की प्रशंसा

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में HMGM जन सेवा समिति (मोदी ग्रुप) द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का पांचवां दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रांत संचालक बिसरा राम यादव, शंकराचार्य कॉलेज के डायरेक्टर आई.पी. मिश्रा, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा तथा भाजपा ओबीसी मोर्चा संभाग प्रमुख तुलसी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की और इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अतिथियों ने HMGM जन सेवा समिति द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए संयोजक लोकेश पांडेय एवं जनहित कल्याण समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह जनकल्याणकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button