ब्रेकिंग न्यूज़

रिसाली में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी जोहर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लोकतंत्र की रक्षा और युवाओं के अधिकारों की सुरक्षा की उठाई मांग

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

रिसाली। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई नगर के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देश, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-6 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को जोहर चौक, रिसाली में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं एवं छात्र-युवाओं की गिरफ्तारी तथा लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शजिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं और विपक्षी नेताओं पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस जनता की आवाज दबाने के हर प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी। प्रदर्शन में रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, विनय गजपाल, राजेश साहू, उत्तम कुमार मेहर, पी. रामा राव, आशा सेन, भव्य सेन, राम भास्कर, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, भिखम प्रसाद, प्रेमशंकर रात्रे, अब्दुल रशीद, सिराजिद्दीन, दिवाकर गायकवाड, राहिल खान, चंद्रभान ठाकुर, राजकुमार देशमुख, अनूप डे, गोविंद चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। प्रदर्शन के अंत में लोकतंत्र एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button