ब्रेकिंग न्यूज़

विद्या फाउंडेशन ने शासकीय स्कूल छावनी के बच्चों को वितरित की चरण पादुका, खिल उठे मासूमों के चेहरे

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय बहुआयामी संस्था विद्या फाउंडेशन ने छावनी स्थित शासकीय मिडिल एवं प्राइमरी स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को चरण पादुका (चप्पल) वितरित की। संस्था की अध्यक्ष रश्मि सागर के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने जैसे ही नई चरण पादुका पहनी, उनके चेहरे मुस्कान से खिल उठे। यह सेवा कार्य गीतांजलि कौशिक के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान फाउंडेशन की टीम बच्चों के बीच पहुंचकर भावुक भी नजर आई। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करना ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे। कार्यक्रम में विद्या फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि सागर, खुशबू शेट्टी, वाई. राजेंद्र राव, पर्यटन मंडल की सलाहकार एवं समाजसेवी गीतांजलि कौशिक, रेड ड्रॉप के संयोजक सूरज साहू, सिगमा फाउंडेशन के डायरेक्टर कबीर साहू, समाजसेवी रामकुमार साहू तथा सुमित बैठा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विद्या फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए संस्था और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

Related Articles

Back to top button