हर M के सामने एक पेड़ लगाने का संकल्प, भिलाई चेंबर ने व्यापारियों को किया प्रेरित हरित भिलाई अभियान को मिलेगा बढ़ावा, व्यापारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई द्वारा शहर को हराभरा और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से व्यापारियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य भिलाई को अधिक हरित बनाना है, जिससे शहर का वातावरण स्वच्छ रहे और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आने वाले ग्राहकों को भी हरियाली का सुखद अनुभव मिल सके। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की भी जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यापारी अपने संस्थान के सामने एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो भिलाई को एक हरित और स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त करने वाले अतिथियों ने भी इस अभियान की सराहना करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भिलाई चेंबर की अध्यक्ष गार्गी मिश्रा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के मुख्य सलाहकार सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Subscribe to my channel


