सेक्टर-2 में गूंजा खेल और देशभक्ति का जुनून
इंडिपेंडेंस डे फुटबॉल प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का जोश

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार ।भिलाई। सेक्टर-2 भिलाई में छत्तीसगढ़ क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिपेंडेंस डे फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देशभक्ति और खेल भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद विजय बघेल, मैत्री विहार स्कूल के डायरेक्टर संजीव, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, भाजपा नेता कन्हैया सोनी, कार्यक्रम संयोजक रश्मि सिंह सहित आयोजन समिति की पूरी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर आयोजनकर्ताओं ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजन के सफल संचालन के लिए छत्तीसगढ़ क्लब की टीम, आयोजकों एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के खेल एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
Subscribe to my channel


