5 जनवरी को मनाया जाएगा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व
सिख समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की निर्धारित तिथि को लेकर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत भिलाई-दुर्ग, सिख यूथ सेवा समिति एवं नगर की सभी गुरुद्वारा कमेटियों के सिंह साहिबानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिख पंचायत अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल ने की। बैठक में मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 5 जनवरी को मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
सिख पंचायत महासचिव गुरनाम सिंह ने बताया कि नानकशाही कैलेंडर के अनुसार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 5 जनवरी को निर्धारित है। बैठक में तिथियों की एकरूपता एवं पंथक परंपरा को ध्यान में रखते हुए 5 जनवरी को ही प्रकाश पर्व मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन एक सप्ताह पूर्व निकाला जाएगा। बैठक में सिख यूथ सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह ने भी 5 जनवरी की तिथि पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख पंचायत एवं विभिन्न गुरुद्वारा कमेटियों से पलविंदर सिंह रंधावा, बलदेव सिंह, हरभजन सिंह चहल, जसवीर सिंह सैनी
, हरमिंदर सिंह सैनी, सरबजीत सिंह नंदरा, गुरदेव सिंह, कुलवंत सिंह, बीबी कुलवंत कौर, गुरमीत सिंह चहल, तेजिंदर सिंह हुंदल, बलजिंदर सिंह कलेर, गुरमीत सिंह सोखी, सौदागर सिंह, निर्मल सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह लाडी, हरपाल सिंह हैप्पी, पवित्र सिंह, त्रिलोचन सिंह सिद्धू, जगजोत सिंह बिंद्रा, इंद्रपाल सिंह सैनी, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, स्वरूप सिंह, पुष्पक सिंह, जसवीर सिंह वेगल, अमृतपाल सिंह, मुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, रौनक सिंह, निशान सिंह, अजीत सिंह खैरा, मलकीत सिंह, बलविंदर सिंह, जसेड़ा अनूप सिंह, बलकार सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, बलविंदर कौर एवं सुखविंदर कौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


