ब्रेकिंग न्यूज़

भीम आर्मी में पिंटू चक को मिली अहम जिम्मेदारी

मंडल सह संयोजक, अलीगढ़ बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी, संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

दीपक कुमार/महेंद्र सिंह। न्यौली।। भीम आर्मी-भारत एकता मिशन ने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए कासगंज निवासी पिंटू चक (खटीक) को अलीगढ़ मंडल का सह संयोजक नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी का माहौल है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के निर्देशन तथा उत्तर प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप भार्गव एवं प्रदेश महासचिव एडवोकेट विकास बाबू की सहमति से अलीगढ़ मंडल संयोजक प्रेमबाबू गौतम आजाद ने पिंटू चक को मंडल सह संयोजक, अलीगढ़ के पद पर नियुक्त किया है। पिंटू चक मानपुर नागरिया, जनपद कासगंज के निवासी हैं। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता से अलीगढ़ मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। समर्थकों एवं संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी मिलने पर पिंटू चक ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा अलीगढ़ मंडल संयोजक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक एकता के प्रयासों को आगे बढ़ाने की बात कही।

Related Articles

Back to top button