ब्रेकिंग न्यूज़

याद आओगे मुकेश… जाने वाले हो, सके तो लौट के आना” — एक शाम उनके नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर जी की पुण्य स्मृति में सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर, भिलाई में “एक शाम उनके नाम” श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित बड़ी संख्या में परिजन, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वर्गीय मुकेश जी के सरल, सहज, मिलनसार एवं आत्मीय व्यक्तित्व को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनका मधुर व्यवहार, मुस्कान और सभी के प्रति अपनापन सदैव लोगों की स्मृतियों में जीवंत रहेगा। भले ही वे आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके साथ बिताए पल और उनकी यादें हमेशा उनके चाहने वालों के हृदय में बनी रहेंगी। “याद आओगे मुकेश… जाने वाले हो, सके तो लौट के आना…” जैसे भावपूर्ण शब्दों ने कार्यक्रम के माहौल को बेहद मार्मिक बना दिया। परिजन, मित्र एवं शुभचिंतकों ने भावुक होकर उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से स्वर्गीय मुकेश चंद माथुर जी को याद करना उनके प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता की अभिव्यक्ति रहा। उपस्थित लोगों ने उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं सभी प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

Back to top button