रक्षाबंधन पर हजारों बहनों ने विधायक देवेंद्र यादव को बांधी राखी, बोले- भिलाई मेरा परिवार, बहनों का प्यार मेरी सबसे बड़ी पूंजी
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की ओर से सेक्टर-5 में भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भिलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में महिलाएं एवं युवतियां शामिल हुईं। बहनों ने विधायक देवेंद्र यादव को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। सुबह से ही सेक्टर-5 स्थित आयोजन स्थल पर बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं के लिए बैठने, भोजन, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। समारोह में छत्तीसगढ़ी गीतों और सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं के लिए विशेष भोजन एवं मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई थी। बहनों से राखी बंधवाने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि “भिलाई मेरा परिवार है। यहां की बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है।” उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। अपनी भिलाई की बहनों के साथ हर वर्ष यह पर्व मनाना उनके लिए बेहद खास और भावुक क्षण होता है। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। एक भाई के रूप में वे हमेशा अपनी बहनों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का प्रयास करेंगे। समारोह में शामिल महिलाओं ने भी विधायक देवेंद्र यादव को अपना आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने कहा कि विधायक के साथ उनका रिश्ता केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि भाई, अपनत्व और विश्वास का रिश्ता है। अंत में विधायक ने समारोह में शामिल सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आपका स्नेह मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। भिलाई की बहनों का यह प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ बना रहे, यही मेरी कामना है।
Subscribe to my channel


