मातृ सम्मेलन में गूंजा संदेश, बच्चे के निर्माण में मां की भूमिका सबसे अहम
महेंद्र सिंह/दीपक तोमर। विशेष संवादाता

कासगंज न्यौली। सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में विद्यालय संचालक मनोज चौहान के निर्देशन में मातृ सम्मेलन (मदर्स मीट) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में “बच्चे के निर्माण में मां की भूमिका” विषय पर चर्चा की गई। विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालक के व्यक्तित्व और संस्कार निर्माण में मां की भूमिका अग्रणी होती है। उन्होंने कहा कि कौशल्या जैसी मां के संस्कारों से ही भगवान राम जैसा आदर्श व्यक्तित्व देश को मिला, वहीं जीजाबाई के संस्कारों ने छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे राष्ट्रभक्त का निर्माण किया। उन्होंने माताओं से बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और शिक्षा के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समाजसेविका एवं विद्यालय की अभिभावक ज्योति मिश्रा, अनुराधा कश्यप एवं गुंजन बघेल ने भी माताओं को संबोधित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा तीन विशेष सक्रिय माताओं ज्योति मिश्रा, अनुराधा कश्यप एवं गुंजन बघेल का चयन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय सह संचालिका शिवानी चौहान सहित रिया राय, रेनू, रुबीना, सीमा, रत्नेश गोस्वामी, राजेश्वरी कश्यप, गीता, बबिता, रुचि, पिंकी खरवार, महेश्वरी, सपना, पिंकी, मधु, चंचल, नीलम, आरती, कीर्ति सहित बड़ी संख्या में महिला अभिभावक उपस्थित रहीं।
Subscribe to my channel


