ब्रेकिंग न्यूज़

आदित्य कुमार टंडन बने छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा श्री आदित्य कुमार टंडन को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संस्थान ने विश्वास जताया कि श्री टंडन के अनुभव, प्रतिभा, समर्पण एवं सक्रिय नेतृत्व से प्रदेश में योग, प्राकृतिक चिकित्सा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री टंडन के नेतृत्व में आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने, योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बेहद आवश्यक है। ऐसे में श्री टंडन का अनुभव एवं नेतृत्व संगठन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। संस्थान की ओर से उन्हें नवीन दायित्व के लिए पुनः बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Back to top button