वैशाली नगर मंडल के वार्ड-19 व 26 में संगठनात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला के आह्वान पर वैशाली नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 19 एवं 26 के शक्ति केंद्र क्रमांक 5, 6 और 19 की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार, 31 अगस्त को राम नगर-राजीव नगर स्थित राम जानकी मंदिर के पास शक्ति केंद्र प्रभारी सुंदर लाल साहू एवं विश्राम साहू के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि भगत ने की। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी सुंदर लाल साहू, संजय साहू, मोतीलाल श्रीवास्तव, शिव सागर मिश्रा, पी. किशोर कुमार, चंदन भट्टाचार्य एवं कमलावती चौहान ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, सभी बूथ अध्यक्षों सहित वार्ड में निवासरत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में अनुशासन, सेवा और समर्पण को भाजपा की पहचान बताते हुए संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया गया।
Subscribe to my channel


