भाजपा ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन,

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग की महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजनाओं तथा ओबीसी समाज के बीच भाजपा की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, रायपुर संभाग प्रभारी एवं पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, सह-प्रभारी नरोत्तम साहू, भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान कहा गया कि ओबीसी मोर्चा पिछड़े वर्गों के हितों और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करते हुए उन्हें भाजपा की संगठनात्मक मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।बैठक से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के साथ ही ओबीसी समाज के बीच जनसंपर्क एवं संवाद को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
Subscribe to my channel


