ब्रेकिंग न्यूज़

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की मजबूत आर्थिक रफ्तार मोदी सरकार की नीतियों का परिणाम : विजय साहू

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के पूर्व सदस्य विजय साहू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकासोन्मुखी और दूरदर्शी नीतियों का परिणाम बताया। विजय साहू ने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल की बढ़ती कीमतों, सप्लाई चेन की चुनौतियों और आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की 6.9 प्रतिशत वृद्धि दर से अधिक है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और निरंतर विकास का संकेत है। उन्होंने कहा कि निवेश में 11.9 प्रतिशत, सेवा क्षेत्र में 10 प्रतिशत और विनिर्माण क्षेत्र में 9.2 प्रतिशत की वृद्धि देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों को दर्शाती है। उद्योग, निवेश और सेवा क्षेत्र में विस्तार से रोजगार के साथ नए आर्थिक अवसरों को भी गति मिल रही है। साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, बुनियादी ढांचे के विस्तार और निवेश को प्रोत्साहन देने वाली नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी है। वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीतियों और विकास-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर है।

Related Articles

Back to top button