भोजली उत्सव में गूंजी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, 40 वार्डों ने दिया भाईचारे का संदेश
भव्य भोजली विसर्जन एवं प्रतियोगिता संपन्न, “छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” की गूंज

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा स्तरीय भोजली उत्सव एवं विसर्जन समारोह भोजली उत्सव समिति के मुख्य संयोजक एवं भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता प्रेम लाल साहू के संयोजकत्व तथा संस्कृति सहयोगी एवं राष्ट्रपति से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक राम कुमार वर्मा के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 40 वार्डों की माताओं-बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि राकेश पाण्डेय एवं अध्यक्ष सीता साहू रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सुषमा जेठानी, गुलशन ढिंढे, राम खिलावन वर्मा, चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रेमलता चंद्राकर, शिवकुमारी यादव, ए. गौरी शंकर, रवि नाहर, महेश सोना तथा विशेष अतिथियों में शुभम चिंचुलकर, समीर अग्रवाल, पूर्णिमा ठाकुर, गीता वर्मा, पद्मिनी साहू, शिवा पटनायक, परमजीत सिंह, डी. वेंकट राव एवं जसवंत वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राम कुमार वर्मा की ‘भोजली’ पुस्तक का विमोचन किया। राकेश पाण्डेय ने भोजली को छत्तीसगढ़ की मिट्टी, कृषि संस्कृति, प्रकृति, आस्था और भाईचारे का लोकपर्व बताते हुए कहा, “हमारी बोली पर गर्व, हमारी संस्कृति पर गर्व और हमारी माटी पर गर्व—इसीलिए छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया।” सीता साहू एवं सुषमा जेठानी ने भी लोक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रतियोगिता में भारती पटेल, इंदु वर्मा, जमुना बंछोर, गीता साहू एवं नम्रता विश्वकर्मा की टीमें प्रथम से पंचम रहीं। रीना चंद्राकर को विशेष परिधान तथा गिरिजा श्रीवास, गंगा डोंडेकर, पूर्णिमा ठाकुर, गायत्री यादव, गायत्री मंजू साहू, कमल तांडी, शिवकुमारी यादव एवं दयादास साहू की टीमों को विशेष पुरस्कार मिले। निर्णायक सेवती वर्मा, तारा वर्मा एवं लक्ष्मी जंघेल रहीं। कार्यक्रम में ज्ञान दास मानिकपुर, लाखन वर्मा, थानेश्वर साहू, पुखराज जैन, सुरेंद्र देवांगन, नरोत्तम साहू, तोरण सोनी, आचार्य हरीश साहू, मनोज तांडी, योगेश यादव, संजू सोनी, हरी लाल सोनी, वोमन निर्मलकर, हुपेंद्र चंद्रा, निशांत जोशी, पिंटू दीवारे, घांसी साहू, अवध राम साहू, बल्लू कुर्रे, प्रदीप यादव, शकुन देवांगन, निर्मला भारती, त्रिवेणी वर्मा, किरण ठाकुर, द्रोपती वर्मा, कुसुम साहू, ऊषा चौहान, रंजना सिंह, हीरा साहू, मंजू साहू, थानेश्वरी साहू, ऊषा साहू, हीरावती सोनी, बनिता नाग, स्वाति वर्मा, उमेश्वरी साहू, अनूपा विश्वकर्मा, स्वाति चंद्राकर एवं पुष्पा बया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन राम कुमार वर्मा एवं आभार रवि नाहर ने किया। विसर्जन शोभायात्रा भोजली गीतों के साथ निकाली गई।
Subscribe to my channel


