बजरंग दल नगरिया के नवनियुक्त संयोजक डॉ. विवेक बघेल का स्वागत
महेंद्र सिंह/दीपक तोमर। विशेष संवादाता

कासगंज/न्यौली। बजरंग दल नगरिया के नवनियुक्त संयोजक डॉ. विवेक बघेल के कार्यालय आगमन पर भाजपा नगरिया मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने साथियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. बघेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। मनोज चौहान ने कहा कि डॉ. विवेक बघेल के नेतृत्व में बजरंग दल नगरिया को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त संयोजक के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. बघेल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। डॉ. विवेक बघेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बजरंग दल एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


