ब्रेकिंग न्यूज़

बरसती बारिश में वृक्षारोपण के लिए उमड़ा साहू समाज

एक पौधा भक्त माता कर्मा के नाम’ अभियान में रोपे गए 130 फलदार, छायादार व औषधीय पौधे

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। भिलाई नगर। जिला साहू संघ भिलाई नगर के अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू के आह्वान पर साहू समाज के पदाधिकारियों और स्वच्छता अभियान टीम ने बारिश के बीच वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। प्रस्तावित भूमि का भूमि पूजन एवं घेराबंदी किए जाने के बाद समाजजनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई थी।रिमझिम बारिश के बीच समाज के पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, न्याय प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, साहित्य प्रकोष्ठ सहित क्षेत्रवासी और स्वच्छता प्रहरी रेनकोट व छाता लेकर वृक्षारोपण के लिए पहुंचे। इस दौरान ‘एक पौधा भक्त माता कर्मा के नाम’ अभियान के तहत करीब 130 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। जिला साहू संघ के अध्यक्ष चंद्रभूषण साहू, उपाध्यक्ष सेवाराम साहू, महासचिव मनोज कुमार साहू, उपाध्यक्ष रुक्मणी साहू, तहसील अध्यक्ष खेदराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी समाजजनों ने ली। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, संयोजक हर्ष देव साहू, उपाध्यक्ष देवेश साहू, सचिव शैलेंद्र साहू सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।

Related Articles

Back to top button