कासगंज:सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने सौंपा ज्ञापन
राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

महेंद्र सिंह /दीपक तोमर।कासगंज। श्री राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में सवर्ण समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। समाज के लोग 12 पत्थर मैदान पर एकत्रित हुए, जहां से एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय के लिए रवाना हुए। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रास्ते में प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगें रखीं। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में सवर्ण समाज के हितों और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उठाए गए। सवर्ण समाज के लिए सवर्ण आयोग का गठन किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष राजू चौहान, कबीर चौहान, अरुण चौहान, अशोक राघव, भाष्कर मिश्रा, अखिलेश अग्रवाल, रंजीत वैश्य, दीपक तिवारी, राम सिंह, अशोक कुमार, युधिष्ठिर चौहान, विक्रम सिसोदिया, अंकित सक्सेना, प्रतीक, पवन कुमार, रंजीत, अंकित अग्रवाल, दुष्यंत चौहान, राहुल सोलंकी, मनोज ठाकुर, मीनू चौहान, राम लखन सिंह, अमित सक्सेना, उपेंद्र चौहान, संजय पंडित, अनुपम भारद्वाज, गोपाल मराठा, जगवीर सिंह, हर्ष चौहान, ज्योति सोलंकी, लक्ष्मी सोलंकी, नीलम सोलंकी और रानी चौहान सहित बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


