ब्रेकिंग न्यूज़

व्यापारी कर संवाद में जीएसटी और आयकर से जुड़े मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग स्थित आनंद रिसोर्ट होटल में आयोजित “व्यापारी कर संवाद” कार्यक्रम में व्यापारियों एवं छत्तीसगढ़ के आयकर अधिकारियों के बीच जीएसटी और आयकर से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भिलाई मुख्य सलाहकार कन्हैया सोनी सहित दुर्ग-भिलाई के बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नारायण सिंह तिवारी एवं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रकाश सांखला, प्रदेश महामंत्री श्री अजय सिंह सहित अन्य अतिथियों ने व्यापारियों से संवाद किया। इस दौरान कर व्यवस्था को सरल बनाने, आयकर एवं जीएसटी के नियमों की जानकारी देने तथा अनुपालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने अपनी जिज्ञासाएं एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी एवं समाधान के माध्यम से जवाब दिया। कन्हैया सोनी ने कहा कि ऐसे संवादात्मक कार्यक्रम व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ कर व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं समस्त व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button