ब्रेकिंग न्यूज़

आरक्षण में संशोधन और UGC कानून रोलबैक देश की मांग : कौशलेन्द्र सोलंकी

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

महेंद्र सिंह/दीपक तोमर कासगंज। देश में आरक्षण व्यवस्था में संशोधन और UGC से जुड़े कानून को वापस लेने की मांग को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, कासगंज के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र सोलंकी एडवोकेट के नेतृत्व में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कासगंज को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र सोलंकी एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की आवश्यकता है। उन्होंने आरक्षण का लाभ आर्थिक आधार पर दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि जो लोग पहले ही आरक्षण का लाभ प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें बार-बार इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए। आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से गरीब और पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार को UGC से संबंधित कानून को वापस लेना चाहिए, ताकि समाज में जातिवाद को बढ़ावा न मिले और आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता कायम रहे।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रभारी शिवकुमार सोलंकी, जिला महामंत्री शिवम चौहान, युवा जिलाध्यक्ष मनु सोलंकी, अमित सोलंकी, संजय सोलंकी, जिला प्रवक्ता निरंजन सोलंकी, सत्यम शर्मा, भानु सिंह, सतेंद्र राजपूत, गौरव चौहान, विनय सिंह सहित करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button