ब्रेकिंग न्यूज़

गुरु बालक दास जी की जयंती कल, सेक्टर-6 में धूमधाम से होगा आयोजन

तैलचित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना व आरती के साथ भजन मंडली प्रस्तुत करेगी सतनाम भजन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर-6 भिलाई के तत्वावधान में सतनाम समाज के गौरव एवं समाज सुधारक राजा बलिदानी गुरु बालक दास जी की जयंती कल हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4 बजे किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास जी एवं राजा बलिदानी गुरु बालक दास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ होगी। इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अतिथियों द्वारा गुरु बालक दास जी के जीवन, सामाजिक योगदान एवं ऐतिहासिक बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा।कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा सतनाम भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इससे समारोह में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गुरु बालक दास जी का जीवन समाज सुधार, सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनकी जयंती समाज के लोगों को उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश देती है। गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर-6 ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं सतनाम समाज के सभी अनुयायियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button