ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में नगर पंचायत ने हटवाए पोस्टर, बैनर व होर्डिंग

अमांपुर में उतरवाए होर्डिंग-पोस्टर

कासगंज/अमांपुर। निकाय चुनावों की घोषणा होते ही कस्बा में नगर पंचायत ईओ प्रमोद कुमार सिंह ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ कस्बा के बारहद्वारी, एटा रोड, सहावर रोड, कालेज रोड, गुडमंडी आदि मार्गों के अलावा तिराहों चौराहों सहित विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनरों को जेसीबी मशीन से उतरवाया। इस दौरान लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, अभिजात द्विवेदी, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह, ओमकार यादव, उदित प्रताप सिंह, सफाई नायक दिनेश कुमार, दीपक कुमार आदि रहे।

Related Articles

Back to top button