ब्रेकिंग न्यूज़

पुरानी रंजिश में नामजदों ने की मारपीट

कासगंज/सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर लेकर जा रहे पीड़ित को घात लगाए बैठे हमलावरों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया सुनील कुमार पुत्र राधेश्याम आज सुबह 8:30 बजे अपना ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था पीड़ित जैसे ही आलमपुर रोड पर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाए बैठे शैलेश यादव दिनेश संतोष पुत्र गढ़ रामौतार रामौतार रज्जन पुत्र गढ़ हवलदार वह अखिलेश पुत्र रज्जन ने पीड़ित को जातिसूचक शब्दों से गालियां देते हुए रोक लिया और मारपीट करने लगे शोरगुल सुनकर पीड़ित का भाई राहुल भतीजा विशाल नाबालिग भतीजी रीना बचाने को आए तो उनके साथ भी मारपीट करने लगे शोरगुल सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े लोगों को आता हुआ देखकर उपरोक्त लोग भागने में कामयाब रहे घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है

Related Articles

Back to top button