ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने पूर्व CM रमन सिंह से की मुलाकात

निकायों में कांग्रेस की शहर सरकार की जारी मनमानी के बारे में दी जानकारी

भिलाई:भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के बीच दया ने कांग्रेस की शहर सरकार द्वारा जारी मनमानी के बारे में बताया। साथ ही उन विषयों को प्रमुखता से प्रदेश सरकार को घेरने का निवेदन किया । उप नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रचार मंत्री दया ने बताया कि प्रदेश के सभी निकायों में बहुमत का दुरुपयोग किया जा रहा है। निकायों में मनमानी करते हुए विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। भिलाई में उद्योगपतियों को टैक्स में 50% तक छूट दी गयी है दुर्ग नगर निगम मे 100% छूट दी गई लेकिन गरीबों को भी इसका छूट मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button