ब्रेकिंग न्यूज़

शिव मंदिर पर चल रहे दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ

जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा कस्बा

कासगंज/अमांपुर । एटा रोड पर स्थित प्रचीन शिव मंदिर पर चल रहे दो दिवसीय अखंड रामायण के पाठ का समापन हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ धूमधाम से किया गया। वही मन्दिर पर भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद पाने को भक्तों में होड लगी रही। श्रद्घालुओं ने देर शाम तक खीर, पूरी, सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। पंडित प्रमोद कुमार व कौशल कुमार ने 24 प्रहर अखंड रामायण पाठ का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में बजरंगबली का ध्वज भी लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर दिनेश जौहरी, विजेन्द्र दीक्षित, राजेश भारद्वाज, सुरेश कुमार, सोनू दीक्षित, मोनू दीक्षित, रामविलास सविता, सप्पू भारद्वाज, राहुल जौहरी, आकाश गुप्ता सरार्फ, अखंड यादव, रूपेश शर्मा आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button