बिजली की लाइन में लगी आग, कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित

कासगंज/अमांपुर । तापमान में इजाफा होने पर खपत बढ़ने के साथ ही बिजली लाइनों में खराबी आना शुरू हो गई है। पुरानी हो चुकी बंच लाइनों में आग लगने के चलते भीषण गर्मी मैं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कस्बा के पुराने थाने के पास 400 केवीए के ट्रांसफार्मर के पास लगे बिजली के खंभे के तारों में मंगलवार की रात को फाल्ट होने से आग लग गई। जिससे सुभाष नगर, सर्राफा बाजार, जवाहर नगर, राजेन्द्र नगर की विधुत आपूर्ति ठप हो गई। मोहल्लों में रात भर अंधेरा छाया रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। रात में सूचना मिलने के काफी देर तक मौके पर कोई विधुत कर्मचारी नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह विधुत कर्मी लाइन ठीक करने में जुट गए। जेई नीरज गौड़ का कहना है कि विधुत कर्मी लाइन ठीक कर रहे है। जल्द ही आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
Subscribe to my channel


