अमांपुर में गर्मी के साथ विधुत कटौती बढ़ा रही मुसीबत
33 हजार की बड़ी लाइन का झम्पर कटने से 5 घंटे अंधेरे में रहे कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के लोग

कासगंज/अमांपुर । कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की कटौती लोगों को परेशान करने लगी है। सोमवार की शाम को विधुत उपकेन्द्र अमांपुर पर 33 हजार की बड़ी लाइन का झम्पर कट जाने से शाम 6 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो कि देर रात 10 बजे बहाल हो सकी। रात में विधुत आपूर्ति ठप होने से लोगों को गर्मी के मौसम के कारण मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ा। शाम 6 बजे अचानक बड़ी लाइन के तीन झम्पर कटने से सप्लाई ठप हो गई। जिससे कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। क्षेत्र में 5 घंटे बिजली का संकट बना रहा। विधुत आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे कस्बा और 60 गांव को विधुत आपूर्ति न मिलने से लोगों ने रात जागकर काटी। मच्छरों के कारण लोग सो भी ना सके। दिन में पेयजल की भी समस्या रही। अघोषित बिजली कटौती से लोगो की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। दिन और रात में भी बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Subscribe to my channel


