ब्रेकिंग न्यूज़
मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग सिस्टर के विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश स्तरीय बैठक

रायपुर– छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष माननीय आलोक मिश्रा के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूरे मेडि कल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालयो से नर्सिंग सिस्टरो के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई प्रदेश से पहुंचे नर्सिंग कर्मचारी अपनी पूरी समस्या एवं अपना एजेंडा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय बैठक में आलोक मिश्रा एस• एस• सोनी, एस• पी• देवांगन, अश्वनी गुर्देकर, शीला बोगी, जैकलिन डॉन, श्यामा देवी, के द्वारा अस्वस्थ किया गया की सारी डिमांडे हम शासन के समक्ष रखेंगे और इसे लेकर रहेंगे अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम संघ के माध्यम से रणनीति तैयार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का काम करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
Subscribe to my channel


