ब्रेकिंग न्यूज़

ईद उल फितर की नमाज सकुशल हुई संपन्न नमाज के दौरान ईदगाह पर पुलिस फोर्स रहा तैनात

कासगंज/पटियाली कस्बा में ईद उल फितर की नमाज सकुशल संपन्न हुई। गंजडुंडवारा रोड बड़ी ईदगाह पर कारी राशिद हुसैन ने सुबह 7:30 बजे नमाज अदा कराई, वहीं 08:00 बजे एटा रोड स्थित ईदगाह हाफिज इसरार ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान इंस्पेक्टर अमरेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई। ईदगाह पर नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। फिर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी गई।

Related Articles

Back to top button