धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
मंदिर माता गमा देवी धाम पर हुए धार्मिक अनुष्ठान

कासगंज/सहावर। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया शनिवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया और उस पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इनका जन्म बैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को हुआ था। ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था, इसी लिए जिस दिन प्रदोष काल के दौरान तृतीया होती है उस दिन भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को विशेष रूप से मनाया जाता है। इसी क्रम में कस्बा के मंदिर माता गमा देवी धाम पर भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के बैनर तले मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ मंदिर महंत आचार्य रविकांत शास्त्री ने संपन्न कराया एवं पूर्णाहुति समिति के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने दी। इस दौरान प्रमुख रूप से राजेन्द्र शर्मा, अंकुर शर्मा, विपिन दीक्षित, मौनू पांडेय, अर्पित मिश्रा, कुमोद कांत दीक्षित, प्रमोद शर्मा,कुष दीक्षित, अभिषेक शर्मा, जितेन्द्र भारद्वाज सहित आदि रहे।
Subscribe to my channel


