ब्रेकिंग न्यूज़

माफिया गुंडे पस्त हैं प्रदेश में भयमुक्त वातावरण…

कासगंज/अधिवक्ता परिषद कासगंज की बैठक जिलाध्यक्ष ब्रजराज सिंह शाक्य की अध्यक्षता में संदीप मिश्रा एडवोकेट के आवास पर सम्पन्न हुई । बैठक में वर्तमान परिप्रक्ष्य में नगरपालिका चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ब्रजराज शाक्य ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के तीव्र गति से विकास किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में आमजन शांति से जीवनयापन कर रहा है। माफिया गुंडे पस्त हैं प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है। अधिवक्तागण ने नगरपालिका कासगंज के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीना माहेश्वरी को समर्थन की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ने कमल के फूल को वोट और सपोर्ट की अपील की। अधिवक्तागण द्वारा श्रीमती मीना माहेश्वरी व पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बौहरे का स्वागत किया गया। बैठक में सुरेश साहू एडवोकेट संजीव सिंह यदुवंशी एडवोकेट राजीव वशिष्ठ एडवोकेट अरुण माहेश्वरी संदीप मिश्र संजीव दरक धनंजय माहेश्वरी दिग्विजय सोलंकी अभिषेक सोलंकी हरिओम विश्वनाथ प्रताप सिंह राजीव यादव अरुण कुमार सिंह गिरजाशंकर दुबे लोकेश शर्मा विमलकांत गौड़ धर्मेश शर्मा पूनम गोस्वामी अनीता भारद्वाज संजीव मिश्रा दीक्षा शर्मा अंकित अग्रवाल जीतेश कुमार सिंह सोनू शर्मा अनिरुद्ध गौतम धीरज राजपूत अजय दीक्षित कृष्णहरि द्विवेदी शशिकांत पचौरी ओम नारायण आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button