कुत्ते के हमले में युवक गभीर रूप से हुआ घायल

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के शास्त्री नगर निवासी नीरज गुप्ता पुत्र केशव गुप्ता उम्र 30 वर्ष शनिवार की शाम को पैदल दुकान से घर जा रहा। तभी गुडमंडी में राधेश्याम गुप्ता पुत्र बांकेलाल गुप्ता ने कुत्ता पाल रखा है। शाम को राधेश्याम कुत्ता टहला रहे थे। तभी उसके ऊपर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्ते के काटने से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुत्ते से बचने के लिए शोर मचाया। वहां मौजूद कुत्ते के मालिक ने उसकी कोई मदद नही की। जिसकी तहरीर युवक ने अमांपुर कोतवाली में दी है। दुकान से घर जा रहे नीरज गुप्ता को घेर लिया। नीरज जब तक कुछ समझते कुत्ते ने उनके पैर अपने मुंह में भर लिए। नीरज चीख-पुकार करते हुए सड़क पर गिर गए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग जब तक दौड़ते जब तक कुत्तों ने कई जगह रवि को नोच-नोच कर घायल कर दिया। नीरज के पैर में मांस के लोथड़े तक बाहर आ गए। सड़क पर गिरने से उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर हो गया है।
Subscribe to my channel


