अमांपुर नगर पंचायत के 10 वार्डों में 4 महिलाएं और 6 पुरूष चुने गए सभासद
भाजपा के 10 में से 2 सभासद जीते

कासगंज/अमांपुर। के निकाय चुनावों में अध्यक्ष व सभासद पद पर 8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। नगर पंचायत के वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों का ही बोलबाला दिखा है। निकाय चुनाव परिणामों में अमांपुर के मतदाताओं ने सभी राजनीतिक पार्टियों को दरकिनार करते हुए निर्दलीय उम्मीदवारों को चुना। सत्ताधारी भाजपा को तो पूरी तरह नकार दिया। 2 मात्र भाजपा के उम्मीदवारों को सभासद चुन नगर पंचायत बोर्ड में जाने की इजाजत दी। निवर्तमान चेयरमैन चांद अली खान को जनता ने पूरी दमखम और एतिहासिक जीत के साथ चुना है। वह निर्दलीय चुनाव लड़े थे। 10 वार्डों में सें भाजपा मात्र 2 वार्डों पर ही जीत दर्ज कर पाई है। नगर पंचायत में 10 सभासदों की सीटों पर 4 महिलाएं सभासद चुनी गई। जबकि 6 पुरुष को सभासद चुना गया है। जिसमें वार्ड संख्या 1 निर्दलीय पूरन सिंह, वार्ड संख्या 2 निर्दलीय रूवी, वार्ड संख्या 3 भाजपा फूलवती, वार्ड संख्या 4 भाजपा अनिल सर्राफ, वार्ड संख्या 5 निर्दलीय साविर, वार्ड संख्या 6 निर्दलीय सावित्री, वार्ड संख्या 7 निर्दलीय अर्चना कुमारी, वार्ड संख्या 8 निर्दलीय बबलू, वार्ड संख्या 9 निर्दलीय यामीन, वार्ड संख्या 10 निर्दलीय सलीम अहमद ने विजय पाई।
Subscribe to my channel

