ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को मिली हार में भीतरघात को लेकर हुई चर्चा

अमांपुर विधानसभा में हारी भाजपा

कासगंज/अमांपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए निकाय चुनाव बेहद अहम था। क्योकि आगामी 2024 में लोकसभा के चुनाव है। ऐसी स्थिति में अमांपुर विधानसभा के विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख व पदाधिकारी अपनी नगर पंचायत नही बचा सके। 101 विधानसभा की अमांपुर, सहावर, मोहनपुर में निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चुनाव जीत गए और भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार गए। अमांपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता और सहावर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी पिंकी साहू की हार से पार्टी के नेता सकते में है। जिस दमदारी से सुलोचन गुप्ता व पिंकी साहू ने चुनाव लड़ा और पार्टी ने सहयोग किया। इसके बाबजूद मिली हार पर पार्टी में भीतरघात को लेकर चर्चा है। पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता बागी या अन्य प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाते रहे। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों पर ध्यान नही दिया। बल्कि विरोध में जुटे रहे। अमांपुर नगर पंचायत की सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता को 1089 वोटों से पराजय का सामना करना पड़ा। सहावर नगर पंचायत की सीट पर भाजपा प्रत्याशी पिंकी साहू को 617 वोटों से पराजय का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी सुलोचन गुप्ता के गुड़मंडी स्थित कार्यालय पर निकाय चुनाव प्रभारी प्रदीप वर्मा व समर्थकों के साथ यहां काफी देर तक चली मंत्रणा में भाजपा की हार के कारणों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान सुलोचना गुप्ता ने स्वीकारा कि उनका चुनाव इतना हाईफाई हो गया कि विपक्षी दल घबरा गए थे। उनका मुकाबला किसी से भी नही था। पर उनका अंदाज गलत साबित हुआ। इस दौरान भीतरघात पर भी चर्चा हुई।

Deepak

Related Articles

Back to top button