ब्रेकिंग न्यूज़

जीत के बाद भाजपा नेता ने किया आभार प्रकट, सर्व समाज की बैठक सम्पन्न

सर्व समाज की बैठक सम्पन्न

कासगंज/पटियाली कस्बा के मोहल्ला मिश्राना स्थित गुरु द्रोणाचार्य आश्रम पर मंगलवार देर शाम आश्रम समिति की ओर से सर्व समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री गौरव गुप्ता व मुख्य अथिति भाजपा नेता प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्र थे।संचालन भास्कर मिश्र ने किया। इस दौरान पर पधारे लोगों को सम्बोधित करते हुये भाजपा नेता नीरज किशोर मिश्र ने कहा आप सबके सहयोग से नव निर्वाचित नगर पँचायत अध्यक्ष कंचन शाक्या को सफलता मिली। नगर के विकास में लिए हर सम्भव प्रयास किये जाएंगे। इस मौके पर आश्रम महन्त गणेश, श्याम किशोर मिश्र, पप्पू फौजी का शाल व माला पहिना कर स्वागत किया गया।प्रेमनारायण दीक्षित, रामकृपाल पाण्डेय, हरिश्याम मिश्र, रामकुमार दीक्षित, दयाकिशोर मिश्र आदि को समिति की ओर से पटका व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कस्बा के मोहल्ला काजी में इलियास कुरैशी के आवास पर निकाय चुनाव में जीत की खुशी में प्रो. नीरज मिश्रा का स्वागत किया गया।

Deepak

Related Articles

Back to top button